Monday, May 9, 2016


याद पिया की आये...

वो बात मेरी अब सुनते नहीं
मैं ख्वाब उन्ही के बुनती रही
न जाने किस ख्याल में 
याद आ जाएँ, मेरी हर सांस
उन्ही की सुनती रही

जब याद पिया की आये
सदन में कोयलिया छुप्ती नहीं
ये बारिश न माने भिगाए
बदरिया थोड़ी झुकती नहीं

जब सांझ सुहानी, अलबेली मैं
उनकी राह तकती हूँ
कब देखो कहाँ से, कैसे आएंगे
असमंजस में भटकती हूँ

रतियन जगमगाती आती है
बरात आशाओं की मुस्कुराती है
उन तारों के बीच में फिर
अँखियाँ उनको ढूँढन लगती हैं

सुबह सुनहरी, फूल जब मुस्कुराने लगते हैं
आपकी विदाई में, मुरझाने लगते हैं
न गम है विदाई का बस गम है जुदाई का
दो पल की कहने हम सिसकते रहते हैं

वो कौन है जिसने तुम्हे मुझसे छीन लिया
चकनाचूर किया मेरे आइनों का किला
न जाने कैसे अभागे भटके
जिनके प्यार को प्यार न मिला






मंज़र



एक दिल में धंसा हो खंजर
और सामने पड़ा हो मंज़र
कबूतरों की घुटी आवाज़ों में
मैं सिसकियाँ लेता फिर्ता हूँ

खुद - आ खुदा
इसी तरह खुद को 
बुलाते रहते हैं
ये बात दिल - की दिल को
दोहराते रहते हैं
के तू कब समझेगा कमज़र्फ
खुदा से ही आएगा वो हर्फ़

लिखी होगी उसमें तदबीर मेरी
अरमानों में मेरे तस्वीर मेरी
मिलेगी सवालों के जंगलों में
जवाबों की देहरी
होगी गवाह उसकी तकदीर मेरी

दांव लगा है, हाँ दांव लगा है
मैं करता रहूँगा याद 
जब तक तुझे पहुँचती नहीं फ़रियाद
तुझ बिन मैं बर्बाद
के मुझ बिन तू आबाद

असीम प्रेम में हम
खुद से बंधते रहते हैं
बढ़ते चलते उठते गिरते
फकीरों के माफिक
उनसे हम दुआ मांगते हैं
गुमशुदगी के आँगन में
बार बार तुझे पुकारते हैं

आओ मिल जाओ मुझसे
तो क्या हुआ के तेरा खौफ है
मैं आशिक़, मैं माशूक तेरा
मेरी हर खता मवाफ है



Tuesday, May 3, 2016


कला का पुजारी





कला का पुजारी मैं तो
कला का पुजारी
न मैं सलाह का जुआरी
मैं सलाह का न जुआरी
मैं हूँ  कला का पुजारी

ये अश्कों की सुराही
मेरे अश्कों की सुराही
गवाह है हमारी
की मैं पी गया वो प्याला
कम्बख्तों की मधुशाला
मैं कला का सिपाही
मैं कला का सिपाही

अल्लाह का हूँ बन्दा मैं
मुझसे खुदा बोलते हैं
मैं जब पंछी सी उड़ान भरता हूँ
ताले खुलने लगते हैं
मैं खुद से मिलने लगता हूँ
मैं कला का सौदाई
हाँ मैं कला का सौदाई

जब चिड़िया चहकने लगती हैं
तब मुझसे बोलने लगती हैं
के तू हीर है हमारा
तू हीर है हमारा
यादें आने लगती हैं
दर्द कुरेधने लगती हैं
ये है कला की जुदाई
हाँ ये कला की जुदाई

जब नगीने शान्ति होती है
और मनन में क्रान्ति होती हैं
तब एक सैलाब उठता है
बदन पर बर्फ गिरती है
जवाबों के बीज के भाँती
ऐसी  कला की कांति होती है
कला की कांति होती हैं

जब सूरज उगने लगता है
या शाम ढलने लगती है
चलते चलते पथ पर अकेले
ख़ामोशी बोलने लगती है
जब गौर से सुनता हूँ
तो मिले कला की परछाई
कला की परछाई

कला का पुजारी
मेरी रूह करे परियों की सवारी
जहाँ देयोदर की चादर ओढ़े
खड़ी हो बर्फ की पहाड़ी
और मादक फर्राति हवा
कहे तू कला का हरजाई
तू कला का हरजाई


Thursday, April 14, 2016





Road




Sun was setting in the west
N' the Moon was risin' in the East
Hangin' on the timeline with you babe
Ridin', I felt like a Beast.

Dragnflies criss-crossing
Toads croaking n' jumping, wilderness hissin'
on the broken road between the woods,
Shudderingly, embracing and kissin'
The Mother Nature

Such a beauty from far
fierce when close
sharp razor and blades all along,
were cutting our shoulders n' elbows

In dark, the doors behind closed
We see only as far as the headlight goes
Few passers-by were like spirits n' ghosts
No matter how bumpy it was
It kept on pullin' us and we gave in
Such was the nature of the Road

Hills in clouds, inviting in the day
were haunting and deadly at night
And the closer we wanted to come
The farther they went from the sight


Tuesday, December 22, 2015




Nothing



Whatever I think
just sums up to nothing.
Whichever way I link
thoughts vanish in a blink
disguised power of reason
always rushes to find something
It has been always a circle
but what to do about that itching
to find something of meaning
but there is none, it's a trap
trickery played by life's lap.
nothing has meaning, must be true
Nothing Has Meaning, must be true



गुड़िया

तुझे गोद में उठाऊँगा
तुझे कंधे पे ले जाऊँगा 
मैं तुझे आइस क्रीम खिलाऊँगा
तेरी हर बात मानूँगा
और तेरे साथ घर-घर खेलूँगा
तू मेरी सबसे पूरानी दोस्त 
मेरी जादू की पूडिया

बस एक बार, एक बार 
तू फिर से छोटी हो जा गुड़िया

तुझे बहुत सारी डॉल दिलाऊँगा
ज़्यादा कुछ देने को नहीं मेरे पास लाडो
और ना ही किसी को मैं तुझे दूँगा
ग़लती माफ़ करना बहना
तेरी चोटी नहीं खींचूँगा और ना झूला छीनून्गा
ना चोक्स्लएम दूँगा, कभी नही रुलाऊँगा
लंडन्स्टॅयानी और शम्पन्शौन्ता को भाषा बना लूँगा
सच मानो लड्डू, तू मेरी जादू की पूडिया

बस एक बार, एक बार 
तू फिर से छोटी हो जा गुड़िया


Monday, February 3, 2014


Beast





I like watching Eagles in the sky
When the clouds are dark
Land is dry.
I run and swing my hands to try
To reach high in the wilderness
And scream from above and give a loud cry
So filled with thrill I want to be
That the thing inside me tries to tear my body
And I dance high as it tries to come to be.
Yea, Eagles in the sky
And my eyes pierce the ground as lasers
And my fingers become claws as sharp razors
And say this to everyone and I
Do you, YOU, feel like I do?

Swirling in the sky with friends
I want to scream and flap till we change trends
With our claws front, lasers and flaps
We want all the earthlings to clap
Clap n clap and say together to you
Do you, YOU, really feel like I do?

Feathers flutter and our eyes glitter
Then we look at each other
Ha Ha... And the whirlwind inside or outside
Which one is greater?
Answer me answer me (motherfucker)
Which one is greater?
Slow is all the motion as a wand of creator
Let's not care, not care and dare
To be Beasts
To be who really are we
Let the thing inside blow our body
And smash out from all that's shady
Now everyone is at par
And we all have come so far
But keep on flapping my friends,
Your wings dear Earthlings
Enter the lost world
Was so loud inside
Here it's calm and light with no fear
where everything is clear
Stand alone and be free
But we are all bounded by this feeling of Beastiality
Howl out loud beautifully
Do you, YOU, feel like I do!