गुड़िया
तुझे गोद में उठाऊँगा
तुझे कंधे पे ले जाऊँगा
मैं तुझे आइस क्रीम खिलाऊँगा
तेरी हर बात मानूँगा
और तेरे साथ घर-घर खेलूँगा
तू मेरी सबसे पूरानी दोस्त
मेरी जादू की पूडिया
बस एक बार, एक बार
तू फिर से छोटी हो जा गुड़िया
तुझे बहुत सारी डॉल दिलाऊँगा
ज़्यादा कुछ देने को नहीं मेरे पास लाडो
और ना ही किसी को मैं तुझे दूँगा
ग़लती माफ़ करना बहना
तेरी चोटी नहीं खींचूँगा और ना झूला छीनून्गा
ना चोक्स्लएम दूँगा, कभी नही रुलाऊँगा
लंडन्स्टॅयानी और शम्पन्शौन्ता को भाषा बना लूँगा
सच मानो लड्डू, तू मेरी जादू की पूडिया
बस एक बार, एक बार
तू फिर से छोटी हो जा गुड़िया

No comments:
Post a Comment