Thursday, May 19, 2016



आज एक बार फिर

ना जाने क्यूँ...
बड़े दिनों बाद...
आज एक बार फिर
ये दिल टपक रहा है
बात समझ न आए
जाने क्या बुदबुदाए

फिर एक बार न जाने 
क्यूँ सांसें भर्रा रही हैं
चीख तो रहा है कोई बहुत
आवाज़ें क्यूँ नहीं आ रही हैं?

फिर से पलकों में कंपन है
आँखें देखने से इंकार करें
कुछ तो है सामने मेरे
लेकिन दिख नहीं रहा है

एक बार फिर न जाने क्यूँ
मुझे कोई रुकने को कहा है
खींच रहा है पीछे कोई 
मुझे कोई नीचे खींच रहा है

चलते-चलते आज एक बार फिर
कोई तो, कुछ तो, ख्याल, याद 
इस दिल को डुबाने वाली है
दबी हुई कोई बात आज
बड़े दिनों बाद...
एक बार फिर...
रुलाने वाली है




Wednesday, May 18, 2016



जो झेले वही समझे  

ये कैसा तेरा साथ प्रिय 
मैं कैसे तुझे समझूँ कितना
हिम्मत बंधी पर कमी बड़ी है
खुद को चाहे समझाऊं जितना 

पीड़ाओं का दर्द बड़ा 
उसमें जब भी ढूंढूं अपना
पाता अकेला खुद को खड़ा 
पर आशाएं तुझे न छोड़ें तकना 

समझ बूझ से परे है सब 
एक भंवर है जिसमें न चाहूँ फंसना
डर मेरा अब तेरी उम्मीेदों से अब 
टूटूँ ना, बचूं इस पहाड़ से दबना 

चौराहे पे अंधा खोजे 
जो झेले वही समझे  




Thursday, May 12, 2016



कितनी दूर आ गए...


ढूंढते हुए तुझे 
वो न जाने 
कितनी दूर आ गए
उमड़ते हुए लिपटने 
वो बखूबी छा गए 

चूमने की आरज़ू में 
इस कदर तरस गए
बदला खुद को 
तेरी चाहत में
और बरस गए

तेरी आगोश में आके
बेसुद्ध बिखरे
समेट लें मुझे यूँ
की मेरी सांसें उखड़े
पर न जाने क्यूँ...
क्यूँ आप सिहर गए

पलटकर देखा खुद को
... बहुत दूर आ गए

इस उल्फत में महकें
तराशें उमंगें
खुमारी में तेरी
मेरे जिस्म-ओ-जान 
बहक गए
इधर चिकोटा, काटा उधर
कराहते हम कड़क गए

कभी सुलझता तेरी
आहों में 
तो कभी उलझता 
बहारों में 
देख के हमारी दीवानगी
वो झुलस गए, हम सुलझ गए
समय तुझमें कहीं
कभी खुद में समा गए

पलटकर देखा  तुझको
... बहुत दूर आ गए


Monday, May 9, 2016


Why is the World the way it is?

Na na… I just want to know one simple thing. What do you think about the World? What can you say about what’s wrong with it or is there something right? Do you have any idea? I mean… just what can you say about this world? Why is it so bad, why is it so good, why is it sad or why even it has a mood? Huh… did you ever give a thought about this world? Why is it so it is? Why is that… that it is? Just a simple thought , sweet nice and simple. Did you ever give in the world time to think why it is that it is?

Did you not ever wonder, ever awestruck, ever dared or ever thought ever why in the heavens is there a world? Did you dream… Dreams!!...In the dreams did you not dream how can the world be that what it is? Did you forget… get… Han? Did you forget? You had so much of time there. We waited so long for you just to know why in the world is the world the way it is. You are my world. I sent you as a bird, you remember? When I sent you away? Yea, you rose like a light-ball and then you took a form. At first you started good but then where, where things went wrong? Where were you gone… my Son? What happened to you? Why do you look so lost? You are home now. Oh! Why in the name of God is the world the way it is? Please tell me, please tell me… I implore you, beg you, beseech you, kiss you, dare you, fear you, mar you, held you and told you to ask, why in the world the world is the way it is?

I can’t understand to whatever you say is logic, I didn't give you that !! How did you come up to a logic, there IS no logic. Why did you use it when I didn't give you? Why did you use it… who planted it in you? Who… who… who the devil has taken you? I don’t know, I don’t remember… am I just as forgetting as you? Who in the name of God has changed you? I sent you all fine, I made you all mine but where did YOU go to? Did you ever go to know why in the World you had to ask why is the world is the way it is… so?

Ok! Let’s not push, let’s not push!! Just tell me didn't you discover something? Didn't you…. Discover… something… teeny-weeny a small something? Which can just make you ask why is the world the way it is? You could have invented something, something like, like your Logic and ask this same question why does the world behaves the way it is? You could have just simply asked you logic, that why in the World it has come to you, what is it’s purpose in telling you why is the world is the way it is? So, if it can tell you then why didn't you ask, you should’ve asked, you should ask why in the world you are there to ask why it is the way it is? Sin!! What did you say SIN? Now what is that? Is this your new invention like Logic? There is no such thing as Sin. No, no let me tell you the truth there is no such thing as sin. No you’re wrong. You just didn't have to use what I didn't give you. Nooo… no, I will not condemn you for Sin… no not at all what nonsense is that? First of all there is no sin. Now just tell me what do you know about the world the way it is.

I gave you a mother, a father to help you in the world to know why it is in the way, the world is in the way of the way it is. You should have heard the waves, when you went to the Sea. Didn't you hear the waves when they asked you to remember to ask yourself why is the world the way it is? You should have definitely gone to the mountains, to the mountains you should have asked. They must have told you, you just needed to ask. Come on you had to just bow, just a small little slouch in Love. Yea in Love. Yes, it’s Love. Ok… In Love! They could have told you. You should have just listened to the waves and you would have remembered. You would have remembered that you had to ask just for once… once and for all… that why in the name of the Sky the world is the way it is is. There it was written there in the sky. You just had to look high. It was there in front of you. Looked high to the mountains and always bowed to the sky Huh!! You would have seen the world the way it is. Come on June why were you not deserted so that you can just see yourself, talk to yourself and look at yourself lost and the only found. Yea, in the desert, there is nothing lost there. Actually, there are many things you need to find inside that’s why I remove the distractions. It’s difficult to keep you there you see. It’s totally lifeless of me that I ask you to have found yourselves there in the desert. How can you when you can’t have a single breath there? But then sweetheart tell me, how in the hell would I know, I mean we know or in the matter of fact you know that why in the world the world is the way it is? You should have asked the mountains.

And you talk about Logic and Sins!!



मैं मजनूं

मैं जागने को हूँ तैयार, बस तू जगा दे
मैं सोने को हूँ तैयार बस तू सुला दे
रोने को हूँ तैयार! रुला दे...
बटोरी है समंदर की चाहत,
कितना गहरा है तू दिखा दे !

दरबारियों से इल्तेजा करते - करते, दरबान बन गए
मेज़बानों की दावत में, खुद मर्तबान बन गए
बगीचों में बने रेगिस्तान,
कुछ बताना हो तो बता दे !

न चेहरों में न नकाबों में, न मसानों में मरकबों में
ढूँढा तुझे न जाने कहाँ कहाँ !
 न गलियों में न चौबारों में,
 बस पुकारता रहा तुझे बाज़ारों में,
आवाज़ लगाना हो तो... लगा दे !

मैं अशफ़ाक़, मेरी तू आफताब...
तुझमें समाने की चाहत में... मैं भागता चला आता हूँ
न जाने कबसे... ये सांसें रोके बैठा हूँ
मिलान हो तो मिला दे !


याद पिया की आये...

वो बात मेरी अब सुनते नहीं
मैं ख्वाब उन्ही के बुनती रही
न जाने किस ख्याल में 
याद आ जाएँ, मेरी हर सांस
उन्ही की सुनती रही

जब याद पिया की आये
सदन में कोयलिया छुप्ती नहीं
ये बारिश न माने भिगाए
बदरिया थोड़ी झुकती नहीं

जब सांझ सुहानी, अलबेली मैं
उनकी राह तकती हूँ
कब देखो कहाँ से, कैसे आएंगे
असमंजस में भटकती हूँ

रतियन जगमगाती आती है
बरात आशाओं की मुस्कुराती है
उन तारों के बीच में फिर
अँखियाँ उनको ढूँढन लगती हैं

सुबह सुनहरी, फूल जब मुस्कुराने लगते हैं
आपकी विदाई में, मुरझाने लगते हैं
न गम है विदाई का बस गम है जुदाई का
दो पल की कहने हम सिसकते रहते हैं

वो कौन है जिसने तुम्हे मुझसे छीन लिया
चकनाचूर किया मेरे आइनों का किला
न जाने कैसे अभागे भटके
जिनके प्यार को प्यार न मिला






मंज़र



एक दिल में धंसा हो खंजर
और सामने पड़ा हो मंज़र
कबूतरों की घुटी आवाज़ों में
मैं सिसकियाँ लेता फिर्ता हूँ

खुद - आ खुदा
इसी तरह खुद को 
बुलाते रहते हैं
ये बात दिल - की दिल को
दोहराते रहते हैं
के तू कब समझेगा कमज़र्फ
खुदा से ही आएगा वो हर्फ़

लिखी होगी उसमें तदबीर मेरी
अरमानों में मेरे तस्वीर मेरी
मिलेगी सवालों के जंगलों में
जवाबों की देहरी
होगी गवाह उसकी तकदीर मेरी

दांव लगा है, हाँ दांव लगा है
मैं करता रहूँगा याद 
जब तक तुझे पहुँचती नहीं फ़रियाद
तुझ बिन मैं बर्बाद
के मुझ बिन तू आबाद

असीम प्रेम में हम
खुद से बंधते रहते हैं
बढ़ते चलते उठते गिरते
फकीरों के माफिक
उनसे हम दुआ मांगते हैं
गुमशुदगी के आँगन में
बार बार तुझे पुकारते हैं

आओ मिल जाओ मुझसे
तो क्या हुआ के तेरा खौफ है
मैं आशिक़, मैं माशूक तेरा
मेरी हर खता मवाफ है



Tuesday, May 3, 2016


कला का पुजारी





कला का पुजारी मैं तो
कला का पुजारी
न मैं सलाह का जुआरी
मैं सलाह का न जुआरी
मैं हूँ  कला का पुजारी

ये अश्कों की सुराही
मेरे अश्कों की सुराही
गवाह है हमारी
की मैं पी गया वो प्याला
कम्बख्तों की मधुशाला
मैं कला का सिपाही
मैं कला का सिपाही

अल्लाह का हूँ बन्दा मैं
मुझसे खुदा बोलते हैं
मैं जब पंछी सी उड़ान भरता हूँ
ताले खुलने लगते हैं
मैं खुद से मिलने लगता हूँ
मैं कला का सौदाई
हाँ मैं कला का सौदाई

जब चिड़िया चहकने लगती हैं
तब मुझसे बोलने लगती हैं
के तू हीर है हमारा
तू हीर है हमारा
यादें आने लगती हैं
दर्द कुरेधने लगती हैं
ये है कला की जुदाई
हाँ ये कला की जुदाई

जब नगीने शान्ति होती है
और मनन में क्रान्ति होती हैं
तब एक सैलाब उठता है
बदन पर बर्फ गिरती है
जवाबों के बीज के भाँती
ऐसी  कला की कांति होती है
कला की कांति होती हैं

जब सूरज उगने लगता है
या शाम ढलने लगती है
चलते चलते पथ पर अकेले
ख़ामोशी बोलने लगती है
जब गौर से सुनता हूँ
तो मिले कला की परछाई
कला की परछाई

कला का पुजारी
मेरी रूह करे परियों की सवारी
जहाँ देयोदर की चादर ओढ़े
खड़ी हो बर्फ की पहाड़ी
और मादक फर्राति हवा
कहे तू कला का हरजाई
तू कला का हरजाई