
जब सागर सा हिलोरें लेता मन
सुविचार और कुविचार करते मंथन
पूर्नाचित्त जाता है मैथ
उभरता नया विचार जैसे अमृत
तब कुछ नया लगता अपना दर्पण
एक मकसद बनकर आता स्वप्ना
कैद सा लगने लगता जीवन
कुछ करने गुजरने की इक्षा में
उमंग से भर जाता तन्न मन
शुरुआत का कुछ पता नहीं
बस वक़्त से होती बेहद जलन
भंवरा हूँ, प्यारा लगे हर सुमन
तब निद्रा न सताए नयन
कुछ भी मॅन को न करे मगन
हर थकान का होता दमन
किस राह का करूँ चयन
उत्साह का न हो सके आंकलन
जब नए विचारों का होता जन्म
तब बचे दिन हमें लगते कम
हिम्मत नहीं किसी हंसती में
जो रोक सके हमारे कदम
हर पल पुलकित होते हैं हम
जब सागर सा हिलोरें लेता मन
